वायरल वीडियोः लड़के के मुंह में फटी स्मार्टफोन की बैटरी! दांतों से दबाते ही हुआ जोरदार धमाका, भूलकर भी ना करें ये गलती

Viral video: Smartphone battery explodes in boy's mouth! A loud explosion occurs as soon as he presses it with his teeth. Don't make this mistake.

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के मुंह में बैटरी फट गई। जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और फिर इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का एक सर्विस सेंटर के काउंटर पर खड़ा था। इस दौरान उसने स्मार्टफोन की बैटरी को अचानक से मुंह में डाला और फिर बैटरी दबाने लगा। हालांकि इसकी लोकेशन की जानकारी नहीं है। दांतों के दबाव से बैटरी का बाहरी कवर फट गया और थर्मल रनअवे नाम का केमिकल प्रोसेस शुरू हो गया। इसके बाद तुरंत बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें और चिंगारियां बाहर निकलीं। हादसे के बाद दुकान पर मौजूद स्टाफ और अन्य कस्टमर मदद के लिए दौड़े। इसके बाद पीड़ित लड़के को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और वहां उसका इलाज जारी है। बता दें कि स्मार्टफोन या बैटरी की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि उसको दबाया ना जाए। स्मार्टफोन की बैटरी में पावर होती है, जिसमें छोटी से गलती उसको एक बम बना सकती है। मौजूदा समय में मॉडर्न स्मार्टफोन में लीथियम ऑयन बैटरी का यूज होता है, जो काफी सेंसटिव होते हैं। इसमें पॉजिटिव और नेगेटिव इलेक्ट्रोड होते हैं, जिनके बीच में सेपरेटर फिल्म होती है। अगर ये सेपरेटर अलग हो जाते हैं तो दोनों इलेक्ट्रोड्स मिलकर ऐसा रिएक्शन करेंगे, जिसका परिणाम ब्लास्ट होता है। ये सेपरेटर शीट दांतों से बैटरी दबाने, बैटरी में नुकीली चीज घुसने से फट जाती है। भूलकर भी स्मार्टफोन या बैटरी को दांतों के बीच में रखकर दबाना नहीं चाहिए। ये कॉमन तरीका आपको नुकसान पहुंचाएगा।