उत्तराखंड:वाह क्या बात है! अक्षय कुमार बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, देवभूमि की खूबसूरती अक्षय को इतनी आई पसन्द कि भविष्य में घर बनाने की इच्छा जाहिर की
उत्तराखंड बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए अब पसंदीदा राज्य बन चुका है।देवभूमि उत्तराखंड में इनदिनों बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए आये हुए है। यहां उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से उन्होंने मुलाकात की और सीएम धामी ने अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया। ये प्रस्ताव खिलाडी अक्षय कुमार ने तुरंत स्वीकार कर लिया अब अक्षय कुमार उत्तराखंड को हर जगह प्रमोट करेंगे,इसके लिए अक्षय कुमार ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली है. उन्होंने कहा कि देश के लिए ऐसे किसी तरह के अभियान में उनका सहयोग करना सम्मान की बात होगी. बता दें कि साल 2017 में उत्तराखंड के ‘स्वच्छता अभियान’ के लिए भी अक्षय कुमार को नामित किया गया था।
सीएम धामी ने अक्षय कुमार को मुलाकात के दौरान पहाड़ी टोपी पहनाई और गुलदस्ता भेंट किया। पहाड़ी टोपी में अक्षय कुमार उत्तराखंडी पहाड़ी खिलाड़ी लग रहे थे। इसी तरह की टोपी हाल ही में गणतंत्र दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पहनी थी। अक्षय कुमार सीएम धामी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी। सीएम धामी ने अक्षय को केदारनाथ मंदिर की प्रतिलिपि भेंट की। अक्षय कुमार ने सीएम धामी से मुलाकात कर कहा कि उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह है। अक्षय कुमार ने अपनी इच्छा जाहिर कर ये भी कहा कि भविष्य में वो उत्तराखंड में ही अपना एक घर भी बनाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पूरे फिल्मी करियर में मैंने उत्तराखंड जैसी खूबसूरत जगह नही देखी।