रुड़की। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर डंडा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस पुलिस को रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अचानक छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद कुछ महिलाओं व ग्राहकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के चलते होटल के बाहर और बस अड्डे के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई तथा काफी देर तक अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, जब पुलिस टीम होटल से पकड़ी गई महिलाओं को बाहर निकालकर ले जा रही थी, तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने उनमें से एक महिला की पीठ पर जोर से डंडा मार दिया। डंडा लगते ही महिला दर्द से कराह उठी और आगे बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे प्रकरण पर सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमानुसार होटल में छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-19 10:31:39
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
- कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर डंडा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
- जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस पुलिस को रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली थी।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
भावुक पलः कुंभ मेले में बिछड़े सीआईएसएफ दरोगा के पिता पिरान कलियर में भीख मांगते मिले! सत्यापन अभियान में सामने आई बुजुर्ग की दास्तां, मिलन देख भावुक हुए पुलिसकर्मी
🕒 2026-11-19 12:27:48पढ़ें →

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा! सिर्फ कैमरा और माइक लेकर कोई पत्रकार नहीं बन जाता, पेशेवर पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खींची लक्ष्मण रेखा
🕒 2026-11-19 11:25:11पढ़ें →

नैनीतालः ऐतिहासिक दुर्गा शाह पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त! मुख्य सचिव हुए पेश, कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित
🕒 2026-11-19 10:56:09पढ़ें →

देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील
🕒 2026-11-19 10:06:04पढ़ें →

उत्तराखण्डः शहरों से गांवों तक इगास की धूम! दीपावली के 11 दिन बाद क्यों जलते हैं पहाड़ में दीये? जानिए परंपरा
🕒 2026-11-19 09:11:05पढ़ें →
