ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः शहरों से गांवों तक इगास की धूम! दीपावली के 11 दिन बाद क्यों जलते हैं पहाड़ में दीये? जानिए परंपरा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-19 09:11:05
Prefer us on
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं से जुड़ा इगास बग्वाल का पर्व शुक्रवार, 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उत्तराखण्डः शहरों से गांवों तक इगास की धूम! दीपावली के 11 दिन बाद क्यों जलते हैं पहाड़ में दीये? जानिए परंपरा

उत्तराखण्डः शहरों से गांवों तक इगास की धूम! दीपावली के 11 दिन बाद क्यों जलते हैं पहाड़ में दीये? जानिए परंपरा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं से जुड़ा इगास बग्वाल का पर्व शुक्रवार, 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
  • पहाड़ की इस अनूठी दिवाली को बूढ़ी दिवाली या गढ़वाली दिवाली भी कहा जाता है।
  • दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर गांवों से लेकर शहरों तक उत्साह है।

देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं से जुड़ा इगास बग्वाल का पर्व शुक्रवार, 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पहाड़ की इस अनूठी दिवाली को बूढ़ी दिवाली या गढ़वाली दिवाली भी कहा जाता है। दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर गांवों से लेकर शहरों तक उत्साह है। उत्तराखंड के बाहर रहने वाले प्रवासी भी इस मौके पर अपनी लोकपरंपराओं से जुड़ने की तैयारी में हैं।

इगास केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह पहाड़ की सामूहिक संस्कृति, लोकविश्वास और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का प्रतीक भी है। इस दिन गांवों में घरों को रोशन किया जाता है और पारंपरिक तरीके से भैलो खेलकर खुशियां मनाई जाती हैं। इगास मनाने के पीछे कई लोकमान्यताएं प्रचलित हैं। एक मान्यता के मुताबिक भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की सूचना पहाड़ के दूरस्थ इलाकों तक दीपावली के दिन नहीं पहुंच पाई थी। जब 11 दिन बाद यह खबर पहुंची तो पहाड़ के लोगों ने अपनी दीपावली मनाई। इसी कारण यहां एकादशी के दिन इगास मनाने की परंपरा शुरू हुई।

वहीं, गढ़वाल की लोकपरंपरा में वीर माधो सिंह भंडारी की कहानी भी इस पर्व से गहराई से जुड़ी है। मान्यता है कि माधो सिंह भंडारी तिब्बत अभियान पर गए हुए थे। दीपावली के समय तक उनके घर नहीं लौटने से गांव में मायूसी थी। करीब 11 दिन बाद उनकी विजय और सकुशल वापसी की खबर पहुंची तो लोगों ने दीप जलाकर खुशियां मनाईं। हालांकि इन कथाओं को ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित तथ्य के बजाय लोकमान्यताओं के रूप में देखा जाता है। इगास की सबसे खास पहचान भैलो है। चीड़ की सूखी लकड़ियों और छिल्लों को रस्सी से बांधकर जलाया जाता है। इसके बाद लोग जलते हुए भैलो को घुमाते हुए पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते हैं। गांव के चौक में ढोल-दमाऊ की थाप के बीच होने वाला सामूहिक मंडाण इस उत्सव की रौनक बढ़ा देता है।

इस दिन कई क्षेत्रों में गाय-बैलों को नहलाकर उनका श्रृंगार किया जाता है और पूजा के बाद उन्हें विशेष आहार दिया जाता है। घरों में स्वाले, पकौड़े और दूसरे पारंपरिक पहाड़ी पकवान तैयार होते हैं। परिवार और ग्रामीण एक साथ जुटकर त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। ऋषिकेश में भी इगास बग्वाल को लेकर विशेष आयोजन किया जा रहा है। आईडीपीएल मैदान में शुक्रवार शाम चार बजे से इगास बग्वाल महोत्सव आयोजित होगा। पूर्व महापौर अनिता ममगाईं के अनुसार यह आयोजन लगातार आठवें वर्ष किया जा रहा है। कार्यक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के भी कार्यक्रम में पहुंचने की बात कही गई है। आयोजन में भैलो नृत्य, पारंपरिक मंडाण और पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इगास के अवसर पर उत्तराखंड शासन की वर्ष 2026 की सार्वजनिक अवकाश सूची में 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी कार्यालय और संबंधित शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार उत्तराखंड में शुक्रवार को बैंकिंग अवकाश भी रहेगा। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम आज ही निपटाना बेहतर होगा। आधुनिकता और बदलती जीवनशैली के बीच इगास का बढ़ता उत्साह इस बात का संकेत है कि पहाड़ के लोग अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। दीपावली के बाद एक बार फिर पहाड़ के आंगन दीपों से जगमगाएंगे और भैलो की आग के साथ लोकसंस्कृति की गर्माहट भी दिखाई देगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
भावुक पलः कुंभ मेले में बिछड़े सीआईएसएफ दरोगा के पिता पिरान कलियर में भीख मांगते मिले! सत्यापन अभियान में सामने आई बुजुर्ग की दास्तां, मिलन देख भावुक हुए पुलिसकर्मी

भावुक पलः कुंभ मेले में बिछड़े सीआईएसएफ दरोगा के पिता पिरान कलियर में भीख मांगते मिले! सत्यापन अभियान में सामने आई बुजुर्ग की दास्तां, मिलन देख भावुक हुए पुलिसकर्मी

🕒 2026-11-19 12:27:48पढ़ें →
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा! सिर्फ कैमरा और माइक लेकर कोई पत्रकार नहीं बन जाता, पेशेवर पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खींची लक्ष्मण रेखा

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा! सिर्फ कैमरा और माइक लेकर कोई पत्रकार नहीं बन जाता, पेशेवर पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खींची लक्ष्मण रेखा

🕒 2026-11-19 11:25:11पढ़ें →
नैनीतालः ऐतिहासिक दुर्गा शाह पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त! मुख्य सचिव हुए पेश, कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

नैनीतालः ऐतिहासिक दुर्गा शाह पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त! मुख्य सचिव हुए पेश, कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

🕒 2026-11-19 10:56:09पढ़ें →
उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल

उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल

🕒 2026-11-19 10:31:39पढ़ें →
देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

🕒 2026-11-19 10:06:04पढ़ें →