देहरादून। राजधानी के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कॉलोनी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया। आरोप है कि किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार गृह (संरक्षण) भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम की है। मूल रूप से बिहार निवासी दोनों परिवारों के लोग देहरादून में मजदूरी करते हैं और उनके आवास भी पास-पास ही हैं। सोमवार शाम करीब 15 वर्षीय किशोर खेल-खेल के बहाने छह वर्षीय मासूम को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची को मोबाइल फोन में आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री दिखाई और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत की। अचानक बच्ची के चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। स्थिति भांपते ही स्थानीय लोगों ने फौरन आरोपी किशोर को मौके पर ही दबोच लिया और मामले की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में बच्ची को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
उत्तराखण्डः मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाकर मासूम की अस्मत से खिलवाड़! देहरादून में किशोर ने छह साल की बच्ची से की हैवानियत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-04 05:49:22
राजधानी के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कॉलोनी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

उत्तराखण्डः मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाकर मासूम की अस्मत से खिलवाड़! देहरादून में किशोर ने छह साल की बच्ची से की हैवानियत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- राजधानी के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कॉलोनी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
- वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया।
- आरोप है कि किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला! आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा, जानें क्या है पूरा मामला?
🕒 2026-11-05 09:00:45
केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद मातम: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक अब भी लापता! चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी
🕒 2026-11-05 07:37:37
लाइव टीवी डिबेट में तार-तार हुई भाषाई मर्यादाः सपा प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी पर बवाल! डीयू के प्रोफेसर रागी के दफ्तर में तोड़फोड़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जबरदस्त आक्रोश
🕒 2026-11-05 06:24:59
उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य का धामी सरकार पर तीखा हमला! न पैमाइश, न अभिलेख, चार कागजों में चार मालिक और चार रकबे दिखाकर चहेतों को 90 साल के लिए बांटी जा रही जमीन
🕒 2026-11-05 05:28:49
