उत्तरकाशी। पांच दिन पूर्व केदारताल मार्ग पर कच्ची ढांग के समीप आए भीषण हिमस्खलन और उसके बाद हुई भारी बर्फबारी की चपेट में आकर आठ पर्वतारोही फंस गए थे। एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीमों द्वारा चलाए गए संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान में अब तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के पांच ट्रैकर्स अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बरामद शवों में लखनऊ के गायत्रीपुरम निवासी दो सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा शामिल हैं, जिनके लिए यह खूबसूरत सफर उनकी जिंदगी का अंतिम ट्रैक साबित हुआ। बहनों की तलाश में उत्तरकाशी पहुंचे उनके भाई अतुल वर्मा ने शवों की पहचान की। अतुल ने बताया कि दोनों बहनों को पहाड़ों पर ट्रैकिंग का गहरा शौक था और महज दो महीने पहले ही उन्होंने चमोली जिले में फूलों की घाटी का ट्रैक सफलतापूर्वक पूरा किया था। दूसरी ओर, हादसे के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सालबनी और केशरा गांव में कोहराम मचा हुआ है। सालबनी गांव निवासी तपस बाउरी (30), रतन घोष (23), रिंटु मंडल (40), उदय घोष (30) और पड़ोस के केशरा गांव निवासी उनके साथी मनोज खोवास (39) छह दिन से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, इनमें से ज्यादातर युवक एक ही फैक्टरी में काम करते थे और छुट्टी लेकर इस दल के साथ निकले थे। ये युवक पहले भी चार बार देश के दुर्गम ट्रैक पूरे कर चुके थे। रेस्क्यू टीम ने अभियान के दौरान दो अज्ञात पुरुषों के शव भी बरामद किए हैं, जिनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पुष्टि की कि मंगलवार और बुधवार को कुल चार शव बरामद हुए हैं, जिनमें लखनऊ की दोनों बहनों की शिनाख्त हो चुकी है। बुधवार दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम फिर बिगड़ गया और भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद मातम: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक अब भी लापता! चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-05 07:37:37
पांच दिन पूर्व केदारताल मार्ग पर कच्ची ढांग के समीप आए भीषण हिमस्खलन और उसके बाद हुई भारी बर्फबारी की चपेट में आकर आठ पर्वतारोही फंस गए थे।

केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद मातम: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक अब भी लापता! चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- पांच दिन पूर्व केदारताल मार्ग पर कच्ची ढांग के समीप आए भीषण हिमस्खलन और उसके बाद हुई भारी बर्फबारी की चपेट में आकर आठ पर्वतारोही फंस गए थे।
- एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीमों द्वारा चलाए गए संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान में अब तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के पांच ट्रैकर्स अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
- बरामद शवों में लखनऊ के गायत्रीपुरम निवासी दो सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा शामिल हैं, जिनके लिए यह खूबसूरत सफर उनकी जिंदगी का अंतिम ट्रैक साबित हुआ।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला! आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा, जानें क्या है पूरा मामला?
🕒 2026-11-05 09:00:45
लाइव टीवी डिबेट में तार-तार हुई भाषाई मर्यादाः सपा प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी पर बवाल! डीयू के प्रोफेसर रागी के दफ्तर में तोड़फोड़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जबरदस्त आक्रोश
🕒 2026-11-05 06:24:59
उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य का धामी सरकार पर तीखा हमला! न पैमाइश, न अभिलेख, चार कागजों में चार मालिक और चार रकबे दिखाकर चहेतों को 90 साल के लिए बांटी जा रही जमीन
🕒 2026-11-05 05:28:49
उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा! पांच लोगों की मौत, दो लापता
🕒 2026-11-05 04:35:02
