ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला! आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा, जानें क्या है पूरा मामला?

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-05 09:00:45
Prefer us on
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि किसी आरोपी को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की समय-सीमा उसकी हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होगी, न कि उसकी औपचारिक गिरफ्तारी के समय से।
बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला! आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा, जानें क्या है पूरा मामला?

बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला! आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा, जानें क्या है पूरा मामला? (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि किसी आरोपी को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की समय-सीमा उसकी हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होगी, न कि उसकी औपचारिक गिरफ्तारी के समय से।
  • कोर्ट ने साफ किया है कि हिरासत में लेना और गिरफ्तार करना, दोनों एक ही तरह से व्यक्ति की आजादी पर रोक लगाते हैं।
  • इसलिए, 24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत लेती है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि किसी आरोपी को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की समय-सीमा उसकी हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होगी, न कि उसकी औपचारिक गिरफ्तारी के समय से। कोर्ट ने साफ किया है कि हिरासत में लेना और गिरफ्तार करना, दोनों एक ही तरह से व्यक्ति की आजादी पर रोक लगाते हैं। इसलिए, 24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत लेती है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ हाई कोर्ट की इस रवैये की आलोचना भी की है कि हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी करने के बीच अलग-अलग कानूनी स्थिति मानकर अंतर किया जा सकता है। मामला त्रिपुरा हाई कोर्ट के एक आदेश से जुड़ा है। 29 सितंबर 2025 को हिरासत में लिए गए 4 लोगों की गिरफ्तारी 30 सितंबर को दिखाई गई थी। उन्होंने 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश न किए जाने का हवाला देते हुए इसे गलत बताया था, लेकिन हाई कोर्ट ने यह दलील स्वीकार नहीं की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिरासत में लेने वाले अधिकारी को न केवल अनुच्छेद 22(2) की अनिवार्य 24 घंटे की समय-सीमा का ध्यान रखना चाहिए, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि BNSS की धारा 58 के तहत मामले की परिस्थितियों को देखते हुए हिरासत की अवधि 24 घंटे के भीतर भी 'उचित समय' से अधिक न हो। अदालत ने कहा कि मजिस्ट्रेट का यह कर्तव्य है कि जब किसी व्यक्ति को उनके सामने पेश किया जाए, तो वे उस व्यक्ति की हिरासत की वास्तविक तारीख और समय को दर्ज करें। साथ ही, वे यह जांचें कि क्या हिरासत के उस समय से 24 घंटे की समय-सीमा का पालन किया गया है या नहीं।  यदि 24 घंटे की समय-सीमा का उल्लंघन हुआ है, तो संबंधित व्यक्ति को तुरंत हिरासत से रिहा कर दिया जाना चाहिए। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद मातम: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक अब भी लापता! चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी

केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद मातम: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक अब भी लापता! चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी

🕒 2026-11-05 07:37:37
लाइव टीवी डिबेट में तार-तार हुई भाषाई मर्यादाः सपा प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी पर बवाल! डीयू के प्रोफेसर रागी के दफ्तर में तोड़फोड़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जबरदस्त आक्रोश

लाइव टीवी डिबेट में तार-तार हुई भाषाई मर्यादाः सपा प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी पर बवाल! डीयू के प्रोफेसर रागी के दफ्तर में तोड़फोड़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जबरदस्त आक्रोश

🕒 2026-11-05 06:24:59
उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य का धामी सरकार पर तीखा हमला! न पैमाइश, न अभिलेख, चार कागजों में चार मालिक और चार रकबे दिखाकर चहेतों को 90 साल के लिए बांटी जा रही जमीन

उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य का धामी सरकार पर तीखा हमला! न पैमाइश, न अभिलेख, चार कागजों में चार मालिक और चार रकबे दिखाकर चहेतों को 90 साल के लिए बांटी जा रही जमीन

🕒 2026-11-05 05:28:49
उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा! पांच लोगों की मौत, दो लापता

उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा! पांच लोगों की मौत, दो लापता

🕒 2026-11-05 04:35:02
उत्तराखण्डः देहरादून-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा प्लास्टिक दानों से लदा कंटेनर, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

उत्तराखण्डः देहरादून-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा प्लास्टिक दानों से लदा कंटेनर, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

🕒 2026-11-04 12:49:24