उत्तराखंड HC: मनरेगा में हुए लाखो रुपयों के घोटाले के मामले में हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान और ग्राम पुनाकोट में मनरेगा में हुए लाखो रुपये के घोटाले मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई के कोर्ट ने 6 सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।
आपको बता दे अल्मोड़ा - पुनाकोट निवासी तिलोक सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि ग्राम पुनाकोट में शौचालय, सड़क, और नौलों के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी योजना के तहत किए गए निर्माण कार्यों के दिए गए पैसों का दुरुपयोग कर पूर्व प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के तहत लाखो का घोटाला किया है। जिसमे एक ही परिवार के नाम पर 2 शौचालय और मृत व्यक्तियो के नाम पर पैसों का लेन देन सहित घटिया सामग्री से सीसी मार्ग बनाया गया।
पूर्व में याचिकाकर्ता ने जिलाधिकारी को घोटाले के सम्बंध में शिकायती पत्र दिया था जिसकी जांच तहसीलदार द्वारा कराई गई। तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।