उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः रुद्रपुर में रह रही बांग्लादेशी महिला! फर्जी तरीके से बनाया आधार कार्ड, युवक के साथ निकाह भी कर लिया

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बांग्लादेशी महिला के मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला के पास भारतीय आधार कार्ड भी मिला। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बांग्लादेशी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खबरों के अनुसार महिला ने पहाड़गंज निवासी अनवर अली से निकाह भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बांग्लादेशी महिला 2004 में रामपुर यूपी में जेल भी जा चुकी है। इस समय वह जमानत पर चल रही है। रुद्रपुर सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। महिला ने एक युवक से निकाह भी कर लिया है। महिला के पास फर्जी आधार कार्ड भी है, उसकी भी जांच की जा रही है। बांग्लादेशी महिला के मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।