पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी से जुड़े चर्चित विवाद मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले के पांचवें आरोपी और डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गौरतलब है कि बीते 14 नवंबर को ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में धारचूला विधायक हरीश धामी भी रहे थे। मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पांच लोगों धारचूला निवासी राम सिंह रौकाया, सौरभ मर्तोलिया, मनोहर टोलिया, विक्रम दानू और नृप सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए धारचूला निवासी नृप सिंह, राम सिंह रौकाया, सौरभ मर्तोलिया और विक्रम दानू को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब पूरा फोकस कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर केंद्रित हो गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार चल रहे आरोपी की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः जौलजीबी मेला विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! चार आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 10:13:43
जौलजीबी मेले के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी से जुड़े चर्चित विवाद मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले के पांचवें आरोपी और डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस...

उत्तराखण्डः जौलजीबी मेला विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! चार आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- गौरतलब है कि बीते 14 नवंबर को ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था।
- इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में धारचूला विधायक हरीश धामी भी रहे थे।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए धारचूला निवासी नृप सिंह, राम सिंह रौकाया, सौरभ मर्तोलिया और विक्रम दानू को गिरफ्तार कर लिया है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
दो बाइक, आमने-सामने की टक्कर और मौत का तांड़व! यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत से पसरा मातम
🕒 2026-11-19 05:29:16पढ़ें →

हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप
🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल
🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
🕒 2026-11-18 12:19:23पढ़ें →

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच
🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →
