नैनीताल। नैनीताल में ठंडी सड़क के समीप नैनीझील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुड़गांव की पर्यटक मंजू ने बताया कि यह आदमी काफी देर से नैनीताल के किनारे बैठा हुआ था उसके बाद पैर फिसलने से नैनी झील में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिन में करीब एक बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित हो सके।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 12:19:23
नैनीताल में ठंडी सड़क के समीप नैनीझील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- नैनीताल में ठंडी सड़क के समीप नैनीझील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
- झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
- गुड़गांव की पर्यटक मंजू ने बताया कि यह आदमी काफी देर से नैनीताल के किनारे बैठा हुआ था उसके बाद पैर फिसलने से नैनी झील में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप
🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल
🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच
🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की
🕒 2026-11-18 11:50:14पढ़ें →

उत्तराखण्डः लोहाघाट में कांग्रेस की हुंकार! सैलजा बोलीं- भ्रष्टाचार में डूबी है धामी सरकार, अब सत्ता से विदाई का वक्त आ गया
🕒 2026-11-18 11:35:43पढ़ें →
