Aug 23, 2026 Login

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंग : उधम सिंह नगर जिले में बनेगा उत्तराखण्ड का दूसरा एम्स

Uttarakhand Big Breaking: Uttarakhand's second AIIMS to be built in Udham Singh Nagar district

रिपोर्ट - मयंक पंत, टनकपुर। 

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एम्स के रुप मे उत्तराखण्ड को एक बड़ी सौगात मिली है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले में एम्स को स्वीकृति प्रदान कर दी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र के उधम सिंह नगर जिले में ऋषिकेश एम्स का सेटेलाइट केंद्र खोला जाएगा,जिससे कुमाऊं क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नही भागना पड़ेगा।