Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग:बहुत तैर लिए!!हरीश रावत के एक ट्वीट से उठे कई सवाल! क्या चुनाव से पहले हरीश रावत कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में है? या मसला कुछ और है

Uttarakhand Big Breaking: Many questions raised by a tweet by Harish Rawat! Is Harish Rawat preparing to leave Congress before the elections? or is the issue something else

उत्तराखंड चुनावी मोड पर है सभी पार्टियां पूरा दमखम लगा रही है कि भारी मतों से जीत हासिल हो और सत्ता की मलाई उन्हें मिले। पार्टियां जिन नेताओ के बलबूते पर चलती है अगर वो ही नाराज हो जाये तो समझ लीजिए उस पार्टी की नैय्या डूबने वाली है। जी हां हम बात कर रहे है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत की जिन्होंने ट्वीटर पर कुछ ऐसे बयान दिए है जिन्हें देखकर लग रहा है कि या तो वो पार्टी छोड़ने वाले है या उनकी नाराज़गी के बाद कोई नेता पार्टी से जल्द ही बर्खास्त किया जा सकता है। उन्होंने एक ट्वीट में इशारा भले ही बीजेपी पर किया हो लेकिन कहीं न कहीं उसका लिंक कांग्रेस से भी है। फ़िलहाल जो ट्वीट उन्होंने अपनी पार्टी की ओर इशारा करते हुए किया है पहले वो पढ़ लीजिये।

उन्होंने ट्वीटर पर अपनी मायूसी व्यक्त करते हुए लिखा है कि,"है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है,"


सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं."
ये ट्वीट जाहिर कर रहे है कि हरीश रावत कांग्रेस से खुश नही है,और सत्ता पर आसीन बीजेपी का उन्हें डर सता रहा है । कुछ तो बात है कि उन्होंने अपनी नाराज़गी सोशल मीडिया में प्रकट कर दी बजाय आला कमान से बात करने के।