उत्तराखण्डः विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई! दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

हल्द्वानी। कुमाऊं में विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दो हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सितारगंज के वार्ड 6 निवासी मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को विजिलेंस की टीम ने उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कमलेश ने एक छात्रा से नंदा गोरा योजना में मिलने वाली धनराशि के फार्म में लगने वाले प्रमाण पत्र की एवज में धनराशि मांगी थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। इस पर टीम ने आज सोमवार को जाल बिछाते हुए कमलेश को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इधर विजिलेंस की इस कार्रवाई में से हड़कंप मचा हुआ है।