उत्तराखण्डः राज्य स्थापना के 25 साल! देवभूमि में 11 दिन मनेगा जश्न, सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता

Uttarakhand: 25 years of statehood! Celebrations will be held for 11 days in Devbhoomi, CM Dhami held a press conference.

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज 1 नवंबर से 11 नवंबर तक राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है। बेरोजगारी की दर में कमी आई है। बताया कि राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है। बता दें कि रजत जयंती महोत्सव के तहत तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।