ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

ऊधम सिंह नगर: सड़क हादसों पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी अजय गणपति! हाईवे पर अवैध व अनावश्यक कट बंद करने के दिए निर्देश

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 10:22:08
Prefer us on
ऊधम सिंह नगर जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अजय गणपति पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं।
ऊधम सिंह नगर: सड़क हादसों पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी अजय गणपति! हाईवे पर अवैध व अनावश्यक कट बंद करने के दिए निर्देश

ऊधम सिंह नगर: सड़क हादसों पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी अजय गणपति! हाईवे पर अवैध व अनावश्यक कट बंद करने के दिए निर्देश (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • ऊधम सिंह नगर जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अजय गणपति पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं।
  • यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
  • इस दौरान उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का बारीकी से जायजा लिया और हादसों का सबब बन रहे अनावश्यक कट बंद कराने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अजय गणपति पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का बारीकी से जायजा लिया और हादसों का सबब बन रहे अनावश्यक कट बंद कराने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण अभियान के तहत एसएसपी सबसे पहले एमिनिटी स्कूल के समीप रिंग रोड पहुंचे। यहां उन्होंने यातायात के दबाव और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए एसपी यातायात अनुषा बडोला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात एसएसपी का काफिला बिगवाड़ा फ्लाईओवर के पास स्थित साईं मंदिर कट पहुंचा। यहां उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों के साथ करीब आधे घंटे तक इस कट की वास्तविक उपयोगिता और इसके कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावनाओं पर गहन मंथन किया। इसके अलावा उन्होंने किच्छा क्षेत्र में इंटरार्च फैक्ट्री के पास बने कट का भी निरीक्षण कर वहां की यातायात स्थिति का आकलन किया। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी अजय गणपति ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करें और वहां होने वाले हादसों के मुख्य कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। पुलिस प्रशासन अब एनएचएआई और परिवहन विभाग के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर हाईवे के अनावश्यक कट बंद कराने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े ठोस सुधारात्मक उपाय लागू करने की दिशा में निर्णायक कार्रवाई करेगा, ताकि आमजन का सफर सुरक्षित बनाया जा सके।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →
उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

🕒 2026-11-18 12:19:23पढ़ें →
देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

🕒 2026-11-18 11:50:14पढ़ें →