ऊधम सिंह नगरः नगर निकाय चुनाव! नगला सीट पर खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला की ऐतिहासिक जीत

पंतनगर। उत्तराखण्ड में आज शनिवार को निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस बीच ऊधम सिंह नगर के नगला से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगला नगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 2076 वोट मिले हैं। इस बीच सचिन शुक्ला की जीत से भाजपाईयों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस दौरान जीत का जश्न शुरू हो चुका है।
ये खबर लगातार अपड़ेट की जा रही है...