चंपावत में दर्दनाक हादसाः घर का इकलौता चिराग बुझा! डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीप मंच तामली मोटर मार्ग में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित घटकू मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में स्कूटी सवार 19 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र मुरलीधर जोशी निवासी मौराडी की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चंपावत से मंच तामली की ओर खनन सामाग्री लेकर जा रहा टिप्पर वाहन संख्या यूके 03 सीए 3277 और स्कूटी संख्या यूके 03 डी 4097 की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल बीएस बिष्ट ने नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचानामा कर पोस्मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों के उपर दुःखों को पहाड़ टूट गया। मृतक घर का इकलौता चिराग था। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो गई है, जबकि वह चंपावत से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। जिसके लिए परिजनों ने काफी सपने देखे थे। जानकारी के अनुसार मृतक दीपक अपनी छोटी बहन के घर कांडा सिमल्टा से चंपावत को लौट रहा था। इस दौरान घटकू मंदिर के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और टिप्पर वाहन की चपेट में आ गई, जिससे मृतक छिटकर वाहन के पीछे के टायर में आ गया और मौके पर मौत हो गई। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी। बताया कि टिप्पर वाहन चालक मौके से फरार है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्ररवाही की जा रही है। इधर एसडीएम विपिन चन्द्र पंत ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी और प्रशासन की ओर से जो भी मद्द हो सकती है वह तत्काल की जाएगी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस दुखद हादसे पर जिलाधिकारी सहित तमाम जनप्रतिनिधि में दुख जताया है।