ऐसे तो हो लिए निष्पक्ष चुनाव: मतदान से चंद घण्टे पहले उत्तराखंड में चला वीडियो वायरल का दौर! अब नैनीताल कांग्रेस प्रत्याशी आर्य पर लगे गंभीर आरोप
खटीमा विधानसभा में सीएम और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए पैसे और शराब बांटने की वीडियो वायरल होने के बाद अब नैनीताल में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पर भी वोटरों को लुभाने के लिये पैंसे बांटने के आरोप लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस का घेराव भी किया । इस दौरान भाजपाइ संजीव आर्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगें, मामला बिगड़ता देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया, पुलिस पैंसे मांगने के सबूत मांग रही है,वही भाजपाइयों का कहना है कि अंधेरे की आड़ में पैसों से वोटरों को खरीदा जा रहा है।संजीव आर्य को अपनी हार दिखाई दे रही है इसीलिए पैसों का लालच देकर वोटरों को खरीदा जा रहा है। भाजपाइयो ने विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दी है । भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियो की धनबल और शराब से वोटरों को रिझाने के वीडियो सामने आ रहे है जिससे निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े हो रहे है। लोकतंत्र देश में पैसे की ताकत से सत्ता बनती दिखाई दे रही है और निर्वाचन आयोग केवल मूकदर्शक बना खड़ा है। 2022 के विधानसभा चुनाव निष्पक्ष चुनाव शायद ही कहलाये।