विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम रखना पड़ गया भारी! 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम रखना भारी पड़ गया है। अब विपक्षी गठबंधन के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस-INDIA रखने को लेकर दिल्ली के बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में इस गठबंधन में शामिल सभी 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत दिल्ली के रहने वाले एडवोकेट अवनीश मिश्रा ने की है उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों द्वारा अपने गठबंधन का नाम INDIA रखना एंबलम एक्ट-2022 (प्रतीक अधीनियम) का उल्लंघन है।

अवनीश मिश्रा ने पुलिस में की गई शिकायत में कहा है कि एंबलम एक्ट की धारा-3 तहत कोई भी इंडिया नाम अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता और इस तरह से ‘INDIA’ नाम के उपयोग से भारत के लोगों की भावना आहत हुई है।


