ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

चमोली हादसे ने छीनीं 6 परिवारों की खुशियां! क्या हम आज ही लौट सकते हैं..., बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आखिरी ख्वाहिश बनी जिंदगी का अंतिम सफर

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-31 05:19:35
Prefer us on
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने 6 परिवारों की खुशियां छीन ली। बदरीनाथ धाम पहुंचकर खुशी-खुशी दर्शन करने वाले इन यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटने की उनकी यह उड़ान जिंदगी का आखिरी उड़ान होगी।
चमोली हादसे ने छीनीं 6 परिवारों की खुशियां! क्या हम आज ही लौट सकते हैं..., बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आखिरी ख्वाहिश बनी जिंदगी का अंतिम सफर

चमोली हादसे ने छीनीं 6 परिवारों की खुशियां! क्या हम आज ही लौट सकते हैं..., बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आखिरी ख्वाहिश बनी जिंदगी का अंतिम सफर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने 6 परिवारों की खुशियां छीन ली।
  • बदरीनाथ धाम पहुंचकर खुशी-खुशी दर्शन करने वाले इन यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटने की उनकी यह उड़ान जिंदगी का आखिरी उड़ान होगी।
  • जानकारी के अनुसार, कर्नाटक से आए श्रद्धालु गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।
  • भगवान के दर्शन और सीमांत माणा गांव के भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने गाइड से उसी दिन वापस लौटने की इच्छा जताई थी।

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने 6 परिवारों की खुशियां छीन ली। बदरीनाथ धाम पहुंचकर खुशी-खुशी दर्शन करने वाले इन यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटने की उनकी यह उड़ान जिंदगी का आखिरी उड़ान होगी। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक से आए श्रद्धालु गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। भगवान के दर्शन और सीमांत माणा गांव के भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने गाइड से उसी दिन वापस लौटने की इच्छा जताई थी। हालांकि, नियमों और मौसम की प्रतिकूलता के चलते उन्हें शुक्रवार की सुबह वापसी की अनुमति दी गई। शुक्रवार सुबह भी घाटी में घना कोहरा और खराब मौसम के चलते उड़ान में देरी हुई। स्थिति सामान्य होने पर दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी। उड़ान भरने के महज 15 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और बेस कैंप से संपर्क टूट गया। कुछ ही देर में जोशीमठ के निकटवर्ती पहाड़ी इलाके में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान बेंगलुरु निवासी प्रताप, अरुण सालुंके, शंकर गौड़ा, के. सुधीर और एचएस नटराज के रूप में हुई है। वहीं, हेलीकॉप्टर उड़ा रहे कैप्टन दिल्ली के रहने वाले थे। मृतकों में शामिल अरुण सालुंके कर्नाटक पुलिस के 2007 बैच के इंस्पेक्टर थे और वर्तमान में बेंगलुरु की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) में तैनात थे। बेलगावी जिले के रहने वाले अरुण ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में इंटेलिजेंस विंग से की थी। अपनी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले सालुंके के निधन से पुलिस विभाग स्तब्ध है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले शंकर गौड़ा पेशे से बेंगलुरु के जाने-माने वकील थे। पड़ोसियों के अनुसार, शंकर गौड़ा एक बेहद मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, जो समाज के हर वर्ग की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। कुछ घंटे पहले तक जिस यात्रा में भक्ति और उल्लास का माहौल था, इस अचानक हुए हादसे ने उसे गहरे मातम में तब्दील कर दिया। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →