हरिद्वार के सीडीओ ने संभाला रुड़की नगर निगम का चार्ज, मेयर के इस्तीफे के दिया गया चार्ज।

The CDO of Haridwar took over the charge of Roorkee Municipal Corporation, the charge given after the resignation of the Mayor.

मेयर गौरव गोयल के इस्तीफा देने के बाद सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की प्रशासक का संभाला पदभार आपको बता दें कि रूड़की नगर निगम में कुछ दिन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद आज मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की प्रशासक के रूप में अपना पदभार संभाला। इस दौरान सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के पार्षदों के साथ भी बैठक करेंगे और शहर में जो भी समस्याएं हैंb उनके विषय में जानकारी भी ली जाएगी। साथ ही साथ नगर में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान किया जाएगा और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद को भी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।