ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

मणिपुर में फिर भड़की हिंसाः रॉकेट हमले में दो मासूमों की मौत! बिष्णुपुर में कर्फ्यू, कई जिलों में इंटरनेट बंद! हालात तनावपूर्ण

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-04-07 16:01:46
Prefer us on
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। ताजा घटना में रॉकेट हमले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
मणिपुर में फिर भड़की हिंसाः रॉकेट हमले में दो मासूमों की मौत! बिष्णुपुर में कर्फ्यू, कई जिलों में इंटरनेट बंद! हालात तनावपूर्ण

मणिपुर में फिर भड़की हिंसाः रॉकेट हमले में दो मासूमों की मौत! बिष्णुपुर में कर्फ्यू, कई जिलों में इंटरनेट बंद! हालात तनावपूर्ण (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मणिपुर में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है।
  • ताजा घटना में रॉकेट हमले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
  • इस हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हैं।
  • इस दर्दनाक घटना के बाद कई जिलों में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े हैं।

नई दिल्ली। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। ताजा घटना में रॉकेट हमले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद कई जिलों में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक यह हमला मोइरांग थाना क्षेत्र के ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में देर रात करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों द्वारा दागा गया एक रॉकेट सीधे एक घर पर आ गिरा। विस्फोट इतना भीषण था कि एक 5 वर्षीय बच्चे और महज 5 महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे घाटी क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बिष्णुपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने दो बिटुमेन टैंकर और लोहे की छड़ों से भरे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ये वाहन चुराचांदपुर की ओर जा रहे थे। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मोइरांग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद भीड़ ने बिष्णुपुर और चुराचांदपुर की सीमा पर स्थित पहाड़ी इलाके में एक सुरक्षा कैंप की ओर भी बढ़ने की कोशिश की, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी और स्मोक बम का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत की भी खबर सामने आई है। हालात इतने बिगड़ गए थे कि कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी अपनी जान बचाने के लिए पास की नहर में छिपना पड़ा। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही अफवाहों पर लगाम लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच घाटी जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि इस हमले और इसके पीछे के कारणों की जांच तेज कर दी गई है। लगातार भड़कती हिंसा ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित हो पाएगी। फिलहाल राज्य में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और हर गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी नजर है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

🕒 2026-10-29 16:30:10
प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें

🕒 2026-10-29 15:09:28
दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

🕒 2026-10-24 15:44:59
सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट

🕒 2026-10-24 13:13:03
'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है

🕒 2026-10-20 15:51:32