दुनिया में बजा ‘असम’ की खूबसूरती का ‘डंका’! विश्व के 52 पर्यटन स्थलों में बनाई टॉप 5 में जगह, जानें क्या कहती है न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट

The beauty of 'Assam' rang in the world! Made a place in top 5 among 52 tourist destinations of the world, know what the New York Times report says

नई दिल्ली। प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे बागानों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने में संजोए भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम की खूबसूरती का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। पूर्वोत्तर का ‘प्रवेश द्वार’ कहे जाने वाले असम ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की प्रतिष्ठित ‘ट्रैवल लिस्ट 2025’ में पर्यटकों के घूमने लायक दुनिया की 52 खास जगहों में चौथा स्थान हासिल किया है। ब्रह्मपुत्र नदी का कलकल बहता जल, काजीरंगा नेशनल पार्क, घने वन और चाय के हरे बागानों के साथ ही ‘बायो डायवर्सिटी’ की खासियत असम को अलग ही प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती है। यही कारण रहा कि पर्यटन के लिए दुनिया की 52 खास जगहों में से असम को न्यूयॉर्क टाइम्स की सूची में चौथा स्थान मिला है। असम ने दुनिया के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को टक्कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार असम ने गैलापागोस आईलैंड, न्यूयॉर्क सिटी म्यूजियम जैसे स्थानों को टक्कर दी है। असम को हरे-भरे चाय बागानों और जीवंत संस्कृति की भूमि कहा गया है। यूरोपीय शहर जेन ऑस्टेन अव्वल रहा, जो अपनी समृद्ध वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का अद्भुत संगम है।

असम के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में charaideo मोइडाम्स को हाल ही में यूनेस्कोकी विश्व विरासत की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह प्राचीन स्थल 13वीं से 19वीं सदी के बीच अहोम साम्राज्य के दौरान बनाए गए थे। आज ये स्थल असम आने वाले पर्यटकों को ऐतिहासिक और इसके आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं। असम की विशेषता को रेखांकित करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि 'असम भारत के पूर्वोत्तर का खूबसूरत स्टेट है जो म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा के समीप स्थित है। इसे भारत के प्रवेश द्वार की संज्ञा दी गई है। प्रदूषण और लोगों के कोलाहल से परे यह भीड़भाड़ से मुक्त शांत क्षेत्र है, जो देश की मुख्य भूमि से एक धागे की तरह जुड़ा हुआ है। चराइदेव मोइदम और असम के पिरामिड को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में अंकित किया गया था। वहीं असम का नेशनल पार्क काजीरंगा अपनी विशेषता से विश्व को आकर्षित करता है। एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर यह अभ्यारण्य पर्यटकों खासकर वन्यजीवन को जानने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है।

विश्व में टॉप 10 पर्यटन स्थलों में शामिल किए गए ये स्थान
1- जेन ऑस्टेन का इंग्लैंड
2- गैलापागोस द्वीप समूह
3- न्यूयॉर्क शहर के संग्रहालय
4- असम, भारत
5- 'व्हाइट लोटस' थाईलैंड
6- ग्रीनलैंड
7- ऐक्स-एन-प्रोवेंस, फ्रांस
8- सन वैली, इडाहो
9- लुम्बिनी, नेपाल
10- सिडनी, ऑस्ट्रेलिया