Awaaz24x7-government

चंडीगढ़ की तन्वी वर्मा ने 63वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता गोल्ड, खेल और पढ़ाई दोनों में है शानदार प्रदर्शन

Tanvi Verma from Chandigarh won a gold medal at the 63rd National Roller Skating Championship 2025, excelling in both sports and academics.

चंडीगढ़। 63वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में चंडीगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी तन्वी वर्मा ने इनलाइन हॉकी में गोलकीपर की भूमिका निभाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी तन्वी ने अपनी बेहतरीन खेल क्षमता का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चमकदार प्रदर्शन किया। तन्वी के पिता संतोष कुमार वर्मा, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, ने बताया कि उनकी बेटी 2019 से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर रोलर हॉकी में हिस्सा ले रही है और हर बार पदक जीतकर वापस लौटी है।

अब तक तन्वी राष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य, जबकि राज्य स्तर पर कुल 6 पदक हासिल कर चुकी है। तन्वी की माता  नरिंदर वर्मा ने बताया कि तन्वी खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहद अव्वल है। वह हर वर्ष 90% से अधिक अंक प्राप्त करती है और अपनी उम्र के बच्चों से एक कक्षा आगे पढ़ती है। माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व है और वे भगवान से उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। तन्वी वर्मा का यह प्रदर्शन न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।