आंदोलन में फिर जाने की ज़िद!सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन से मांगी छुट्टी,बोले- स्वास्थ्य सामान्य है, मुझे संसद मार्च में जाने की अनुमति दें!

Sonam Wangchuk asked for leave from the hospital administration, saying - my health is normal, please allow me to go to the Parliament March!

नई दिल्ली

 लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रहते हुए अस्पताल प्रशासन को एक हस्तलिखित पत्र लिखकर संसद मार्च में शामिल होने की अनुमति मांगी है।सोनम वांगचुक के आधिकारिक X अकाउंट से इस पत्र को पोस्ट किया गया है,जिसके बाद ये  पत्र अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है 

20 जुलाई 2026 की तारीख वाले इस पत्र में सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के निदेशक एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह आज स्वयं को काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर भी सामान्य हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें अस्थायी रूप से अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए ताकि वह आज सुबह आयोजित "संसद चलो मार्च" में शामिल हो सकें।

 

पत्र में उन्होंने लिखा, "मैं आज काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर सामान्य हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि मुझे अस्थायी रूप से अस्पताल छोड़ने की अनुमति दी जाए, ताकि मैं संसद चलो मार्च में शामिल हो सकूं। इसके लिए मैं आपका अत्यंत आभारी रहूंगा।"

पत्र के अंत में सोनम वांगचुक ने अपने हस्ताक्षर करते हुए 20 जुलाई 2026 की तारीख भी अंकित की है। पत्र पर अस्पताल की ओर से प्राप्ति (Received) की मुहर और समय भी दर्ज दिखाई दे रहा है।

हालांकि, इस पत्र के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अनुमति दी या नहीं, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, यह हस्तलिखित पत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।