Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

शर्मनाक! हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षा के लिए तैनात BSF जवान ने की युवती के साथ अश्लील हरकत! CCTV में कैद हुई घटना

Shameful! BSF jawan deputed for security in violence-hit Manipur indulges in indecent act with girl! Incident captured in CCTV

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक जनरल स्टोर पर एक महिला के साथ BSF का जवान अश्लील हरकत करते सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज सामने आने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इस जवान को वरिष्ठ अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया है।


एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक घटना राजधानी इंफाल में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास स्थित जनरल स्टोर में सतीश प्रसाद  नाम के BSF जवान ने ऐसी हरकत की थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जब जांच की गई तो आरोपी सतीश पर लगा दोष सही पाया गया। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से जवान को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि जवान को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा के मद्देनजर सुरक्षा में तैनात जवानों के इकाई के साथ भेजा गया था। जहां पर इस जवान ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर डाली,वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सब रिकॉर्ड हो गया। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को विभाग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: आवाज़ इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह सामान्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।