फिर वही कारनामाः ऋषिकेश में सैलून कर्मचारी ने लड़की से की छेड़छाड़! गुस्साए लोगों ने करदी पिटाई, गरमाया माहौल

Same thing again: Salon employee molests girl in Rishikesh! Angry people beat him up, heated up the atmosphere

ऋषिकेश। ऋषिकेश में उस समय माहौल गरमा गया, जब सैलून पर काम करने वाले युवक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। गुस्साए लोगों ने आरोपित की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि आरोपित युवक ने एक युवती को परेशान ही नहीं किया, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून रोड स्थित एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स में संचालित सैलून में समुदाय विशेष के युवक पर अपने साथ काम करने वाली हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने का आरोप और इनकार करने पर लड़की को उसके भाई के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामला धार्मिक संगठनों के पास पहुंचा तो वह भड़क गए। धार्मिक संगठनों ने सैलून में घुसकर समुदाय विशेष के युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि मौके पर युवक ने धार्मिक संगठनों के लोगों के साथ भी बदसलूकी की। इस पर धार्मिक संगठन के लोग युवक को पकड़ कर सड़क तक ले आए। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित लड़की ने युवक के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। लड़की का आरोप है कि साहिल उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास भी करता था। जब पानी सर से ऊपर गुजरा तो लड़की ने अपने भाई को पूरी बात बताई।