Aug 19, 2026 Login

रुद्रपुर गैंगरेप केस: देर रात मुठभेड़! तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

Rudrapur gang-rape case: Late-night encounter! All three accused arrested; one shot in the leg.

रुद्रपुर। रुद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी गुरबाज के पैर में गोली लगने की खबर सामने आई है। बता दें कि शनिवार देर रात पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया। मामले की सूचना के बाद रात भर पुलिस की टीमें युवती की तलाश में जुटी रहीं। रविवार सुबह पीड़िता मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास बरामद हुई। इस घटनाक्रम के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा पुलिस कल कर सकती है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

https://www.facebook.com/share/r/1GQGgSwTiy/