रतन के उत्तराधिकारीः टाटा ट्रस्ट की कमान अब नोएल टाटा के हाथ! जानें कौन हैं नोएल टाटा?

Ratan's successor: The command of Tata Trust is now in the hands of Noel Tata! Know who is Noel Tata?

नई दिल्ली। रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन चुन लिया गया है। बता दें कि रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में 10 अक्टूबर को देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से ही उत्तराधिकारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिनपर अब विराम लग गया है। बता दें कि नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वह नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। रतन टाटा के जाने के बाद टाटा ग्रुप की विरासत संभालने के लिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं। नोएल टाटा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (Sir Dorabji Tata Trust) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (Sir Ratan Tata Trust) के ट्रस्टी भी हैं। बता दें कि टाटा संस में इन दोनों ट्रस्ट की 66 फीसदी हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि Tata Sons, Tata Group की होल्डिंग कंपनी है। टाटा ट्रस्ट की बात करें तो यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक चैरिटेबल फाउंडेशन है।

नोएल टाटा ने Sussex University (UK) से डिग्री ली है। और ISEAD में इंटरनेशनल एग्जिक्युटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया। नोएल टाटा फिलहाल Trent, Voltas, Tata Investment Corporation और Tata International के चेयरमैन पद पर हैं। इसके अलावा वह टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन भी हैं। टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर बनने के बाद कंपनी ने काफी बढ़िया ग्रोथ देखी। और अगस्त 2010 से नवंबर 2021 में उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर हो गया। बता दें कि रतन टाटा ने Tata Sons और Tata Trusts के चेयरमैन पद को अलग-अलग कर दिया था। इसकी वजह थी कि दोनों इंस्टीट्यूशंस की कमान एक ही व्यक्ति के हाथ में रह सके।

गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ सालों में टाटा ग्रप ने कई ट्रस्ट खोले हैं। इनमें सबसे बड़े हैं- सर रतन टाटा ट्रस्ट जिसे साल 1919 में बनाया गया और सर दोराब जी टाटा ट्र्स्ट। दोनों को Tata Trusts के तहत ऑपरेट किया जाता है। सर रतन टाटा ट्रस्ट और Allied Trusts के तहत 3 ट्रस्ट आते हैं। सर रतन टाटा ट्रस्ट में पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह और टीवीएस ग्रुप के वेणु श्रीनिवासन फिलहाल वाइस-चेयरमैन हैं। इसके अलावा जेएनटाटा, नोएल टाटा, जहांगीर एचसी जहांगीर, मेहली मिस्त्री भी इस ट्रस्ट के सदस्यों में शामिल हैं। Tata Education and Development Trust में जेएन मिस्त्री, विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन सदस्य हैं। Navajbai Ratan Tata Trust की बात करें तो इसमें भी जेएन मिस्त्री, विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन मेंबर हैं।