Awaaz24x7-government

चार साल बाद भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति पुतिन! अगवानी के लिए पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद

President Putin returns to India after four years; PM Modi is present at the airport to receive him.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे दिल्ली में पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं बल्कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत-रूस संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरा पर गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने खुद पुतिन को पालम हवाई अड्डे पर रिसीव किया। वह 4 और 5 दिसंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति चार साल के अंतराल के बाद भारत पहुंचेंगे। वे आखिरी बार भारत 2021 में भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। हालांकि पुतिन का इस बार का भारत दौरा पिछली यात्रा के मुकाबले काफी अहम माना जा रहा है। भारत और रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता होती है। अब तक दोनों देशों के बीच 22 वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को गए थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे। दिसंबर 2021 में हुआ पुतिन का दौरा मात्र कुछ ही घंटों का था। लेकिन इस बार पुतिन भारत के दो दिन रहने वाले हैं। चार और पांच दिसंबर को पुतिन के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है।