सियासत दिल्ली की...! तो क्या होगा तख्तापलट? जानें एग्जिट पोल्स में किसकी बन रही सरकार

Politics of Delhi...! So what will the coup be about? Know whose government is being formed in exit polls

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान सम्पन्न हो चुका है। अब हर कोई 8 फरवरी का इंतजार कर रहा है। 8 फरवरी की सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस बीच आज देर शाम मतदान सम्पन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। एग्जिट पोल में दिल्ली में बड़ा बदलाव होते दिख रहा है। MATRIZE के सर्वे के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन इसमें बीजेपी को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। इन आंकड़ों के मुताबिक आप को 32-37 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी 35-40 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को भी एक सीट मिलती दिख रही है। 
वहीं चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस सर्वे के अनुसार दिल्ली में आप को 25-28 सीटें मिल सकती हैं, वहीं बीजेपी दिल्ली में 39-44 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस 2-3 सीटें जीत सकती हैं। 
इधर पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी दिल्ली में बदलाव होता दिख रहा है और बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। इस पोल के मुताबिक आप 18-25 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि बीजेपी को 42-50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। 
वहीं पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आप को 25-29 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 40-44 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस का भी खाता खुलता दिख रहा है। 
इधर पी-मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को दिल्ली में 21-31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 39-49 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस का खाता खुल सकता है।