यूपी में सुबह-सुबह पुलिस की बदमाश से मुठभेड़! हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Police encounter with a criminal in the early morning in UP! Murder accused arrested

उत्तरप्रदेश (यूपी) में एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है। मंगलवार की सुबह-सुबह भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में विशाल सिंह हत्याकांड के एक आरोपी को गोली लगने के बाद दबोच लिया। गोरखपुर के रहने वाले इस बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। दबोचे गए आरोपी का नाम मोहम्मद राजा खान है। पुलिस के अनुसार उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल सिंह की हत्या की थी। बता दें कि पिछले दिनों देवरिया में हुए नेहाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विशाल सिंह लगातार आंदोलनरत थे। वह इस मुद्दे पर कुरणी सेना भारत की ओर से किए गए प्रदर्शनों में शामिल होने के साथ ही लगातार नेहाल सिंह के परिवार के संपक में भी थे। विशाल सिंह की हत्या के बाद सोमवार को ही करणी सेना भारत के अध्यक्ष वीर प्रताप सिह वीरू ने देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव में पहुंच कर विशाल सिंह के परिवारीजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पुलिस हत्यारों के पैर में नहीं बल्कि सिर में गोली


देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव के विनीत सिंह का बेटा विशाल सिंह (उम्र 22 वर्ष) गोरखपुर के द्विग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार रात करीब 9 बजे घर से बुला चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकाण्ड के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ गया था। पुलिस मामले में बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की भोर में करीब 4 बजे एकौना थाना क्षेत्र के बघड़ा पुल के पास गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा मोहल्ले के रहने वाले मुख्य अभियुक्त मोहम्द्ध रजा खान के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की पूछताछ उसने बताया कि उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल सिंह की हत्या की थी।

मामले में मामले में विशाल सिंह के पिता विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रजा खान पुत्र अज्ञात व फैज रैनी पुत्र अज्ञात निवासीगण घोसीपुरवा थाना शाहपुर गोरखपुर, राहुल अली पुत्र अज्ञात निवासी कौड़ीराम थाना बांसगांव गोरखपुर और विनोद जायसवाल पुत्र अज्ञात निवासी रुद्रपुर थाना रुद्रपुर और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अन्य बदमाश अभी फरार हैं। विशाल सिंह हत्याकाण्ड में थानाध्यक्ष पर भी गाज गिरी है। सोमवार की देर शाम एसपी संकल्प शर्मा ने एकौना के थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया। उनकी जगह अभिषेक राय को एकौना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने थानाध्यक्ष को घटना के लिए लापरवाह मानते हुए कार्रवाई की है।