पठान फिल्मः पहले दिन 53 करोड़ की बंपर ओपनिंग! दुनियाभर में सौ करोड़ से अधिक का कलेक्शन, अपनी ही फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को पीछे छोड़ा

Pathan film: Bumper opening of 53 crores on the first day! Collection of more than 100 crores worldwide, left behind his own film 'Happy New Year'

नई दिल्ली। पठान फिल्म ने बॉक्स आफिस पर पहले दिन 53 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। इस दौरान फिल्म ने दुनियाभर में सौ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया, हांलाकि मेकर्स की तरफ से अभी पठान की कमाई के फाइनल आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन खबरों की मानें तो शाहरूख की इस फिल्म ने अपनी ही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि पठान 250 करोड़ के बजट में बनी है। ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरे दिन भारत में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो जाएगा। फिल्म दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने गाने में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी। शाहरुख ने पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड चार साल बाद वापसी की है। आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इन चार सालों में उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रॉकेट्री' जैसी फिल्मों में कैमियो किया था। आपको बता दें कि किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो 'आरआरआर' ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस लिस्ट में बाहुबली-2 213 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।