देश की राजधानी दिल्ली में अब रेखा राज! 6 विधायकों को भी मिली नई जिम्मेदारी,होली से पहले महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

Now Rekha Raj in the country's capital Delhi! 6 MLAs also got new responsibilities, before Holi women will get 2500 rupees every month

रेखा गुप्ता ने आज बृहस्पतिवार 20 फरवरी को राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की थी।दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही उनके अलावा प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, रविंद्र इंद्रराज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और डॉ. पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ ली है।

वही दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये के लिए अब ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को 2500 रुपये देने को लेकर होली से पहले की तारीख का एलान कर दिया है। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता देने के अपने वादे को पूरा करेगी। उन्होंने यह एलान शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को निकलने से पहले अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान किया है। भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।" बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सत्ता में वापसी पर महिलाओं को हर महीने 21 रुपये देने का एलान किया था।

वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी से आगे निकलते हुए अपने घोषणापत्र में महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी हमला बोला है। गुप्ता ने कहा,""उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।" ताजा जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने पर करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "भाजपा सरकार दिल्ली के विकास के लिए पीएम मोदी के विजन को लागू करेगी। इसी क्रम में भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा, "पार्टी ने मुझे मंत्री बनाने का फैसला किया है और इसके साथ जो जिम्मेदारियां आएंगी, मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं यहां लोगों की सेवा करने आया हूं।