ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

नैनीताल:आओ धरती को स्वर्ग बनाएं!विश्व पर्यावरण दिवस पर तामीर ग्रुप और ग्रीन आर्मी नैनीताल के संयुक्त प्रयास से ठंडी सड़क में चलाया गया सफाई अभियान!प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का दिया संदेश

🕒 Last Updated:2023-06-04 05:58:48
Prefer us on
नैनीताल:4/6/2023   प्रकृति और पर्यावरण ब्रह्मांड को सुचारू तौर पर चलाने का काम करता है। प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता आया है और पर्यावरण को प्रदूषित करता रहा है।
नैनीताल:आओ धरती को स्वर्ग बनाएं!विश्व पर्यावरण दिवस पर तामीर ग्रुप और ग्रीन आर्मी नैनीताल के संयुक्त प्रयास से ठंडी सड़क में चलाया गया सफाई अभियान!प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का दिया संदेश

नैनीताल:आओ धरती को स्वर्ग बनाएं!विश्व पर्यावरण दिवस पर तामीर ग्रुप और ग्रीन आर्मी नैनीताल के संयुक्त प्रयास से ठंडी सड़क में चलाया गया सफाई अभियान!प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का दिया संदेश (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नैनीताल:4/6/2023   प्रकृति और पर्यावरण ब्रह्मांड को सुचारू तौर पर चलाने का काम करता है।
  • प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता आया है और पर्यावरण को प्रदूषित करता रहा है।
  • इससे प्रकृति को नुकसान ही हो रहा है और जनजीवन खतरे में पड़ जाता है।
  • इंसान का कर्तव्य है कि ग्लोबल वार्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे और बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करें, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

नैनीताल:4/6/2023

 

प्रकृति और पर्यावरण ब्रह्मांड को सुचारू तौर पर चलाने का काम करता है। प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता आया है और पर्यावरण को प्रदूषित करता रहा है। इससे प्रकृति को नुकसान ही हो रहा है और जनजीवन खतरे में पड़ जाता है। इंसान का कर्तव्य है कि ग्लोबल वार्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे और बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करें, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इसी कर्तव्य के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष पर्यावरण दिवस 2023 की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान' निकालना है। और जैसा कि हम सभी जानते है प्लास्टिक या पॉलीथिन का इस्तेमाल प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचाता है। चूंकि प्लास्टिक को नष्ट नहीं किया जा सकता, इस कारण यह नदियों, मृदा आदि में पहुंचकर प्रदूषित करता है। ऐसे में प्लास्टिक या पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने का संकल्प लेते हुए आज तामीर ग्रुप और ग्रीन आर्मी नैनीताल के संयुक्त सहयोग से नैनीताल ठंडी सड़क में सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान में ठंडी सड़क में जहां तहां बिखरे प्लास्टिक और पॉलिथीन के कचरे के साथ अन्य कचरा भी उठाया गया।  तामीर ग्रुप के शुभांकर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सफाई अभियान चलाते हुए कहा कि पढ़े लिखे लोग भी सड़को पर कचरा फेंकते है शराब की बोतलें फेंकते है ये बेहद ही शर्म की बात है।

उन्होंने कहा कि इस पर्यावरण दिवस पर खुद प्लास्टिक/पॉलीथिन के उपयोग से बचने और दूसरों को भी प्रोत्साहित करने का संकल्प लीजिए,ताकि पर्यावरण संरक्षण में एक योगदान आपका भी हो। 

 


इस मौके पर लखनऊ से आई एक महिला पर्यटक ने भी बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और कहा कि जब भी ऐसा कोई सफाई कार्यक्रम हो तो उन्हें अवश्य सूचित करें,क्योंकि वो नैनीताल में अक्सर आती रहती है और खूबसूरत नैनीताल को गंदगी से भरा देखकर उन्हें बहुत दुःख होता है।
सफाई अभियान में तामीर शुभांकर वर्मा,वरिष्ठ पत्रकार कंचन वर्मा,गौरव (बब्बी),देव राजपूत,अर्शी अहमद,अर्पित महाजन,भरत अहलावत,श्रयाँश शुक्ला, पीयूष,सत्यम साह,
ग्रीन आर्मी नैनीताल के गोविंद प्रसाद ,गोविन्द प्रसाद ,तनुज आर्य ,सुरेश चन्द्रा ,विक्की आर्य,सहित कई सहयोगी शामिल रहे।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14पढ़ें →
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12पढ़ें →
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31पढ़ें →
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25पढ़ें →