नैनीतालः ‘एक सांय शहीदों के नाम’ कार्यक्रम! शहीद प्रताप बिष्ट स्मारक पर जुटे आयोजक, शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

Nainital: 'An evening in the name of martyrs' program! Organizers gathered at Shaheed Pratap Bisht memorial, paid tribute to martyred state agitators

नैनीताल। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शहीद प्रताप बिष्ट स्मारक में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक सांय शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ईशा साह द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रथम वक्ता के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह मौजूद रहे। इस दौरान प्रताप बिष्ट की आरएएफ द्वारा गोली मारकर की गई हत्या का वाक्या बताया गया। वहीं दूसरे वक्ता पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल द्वारा शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ता कंचन चंदोला ने प्राकृतिक संशाधनों के दोहन पर चर्चा की। शाकीर अली द्वारा पलायन पर चर्चा की गई। वरिष्ठ रंगकर्मी व अधिवक्ता कौशल साह जगाती द्वारा कलाकारों के अवेहलना के कारण उत्तराखण्ड की संस्कृति को होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में कई और वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने नैनीताल के प्रति प्रशासन द्वारा की जा रही रही मनमानी पर अपना रोष प्रकट किया। जिसके बाद सभा द्वारा आन्दोलनकारियों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया। ईशा साह द्वारा समस्त आन्दोनकारियों की याद में शहीद स्थल पर कैन्डील जलाकर सम्मान किया गया। संचालन अविदित नौलियाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कौशल साह जगाती, दिग्विजय सिंह बिष्ट, गौरव पवार, ईश्वर सिंह बिष्ट व अविदित नौलियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मारूति नन्दन साह, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, राजीव लोचन साह, कंचन चंदोला, ब्रिजेश कुमार, शाकीर अली, अधिवक्ता प्रत्युल धूसिया, प्रकाश पाण्डे, कैलाश तिवारी, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।