Oct 18, 2026 Login
Awaaz24x7-government

संदेशः चांद पर विक्रम और प्रज्ञान के उठने का इंतजार! इसरो चीफ ने भारतीयों के लिए जारी किया स्पेशल मैसेज, पढ़ें क्या है इसमे?

Message: Waiting for Vikram and Pragyan to rise to the moon! ISRO Chief issues special message for Indians, read what's in it?

नई दिल्ली। चांद पर विक्रम और प्रज्ञान के उठने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। इस बीच इसरो चीफ ने देशवासियों के लिए एक स्पेशल मैसेज दिया है। हांलाकि यह मैसेज प्रज्ञान को लेकर नहीं, बल्कि एक क्विज के बारे में है। इसरो के एक्स (ट्विटर) हैंडल से कहा गया है कि भारत चांद पर है। सभी भारतीयों के लिए इसरो चीफ का विशेष संदेश सुनिए। 

यहां क्लिक करें...
https://x.com/isro/status/1706169261801267290?s=20

माईगव पर #Chandrayaan3MahaQuiz में भाग लीजिए। आइए चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग को सेलिब्रेट करें।' 29 सेकेंड के वीडियो में इसरो चीफ एस. सोमनाथ कहते हैं, 'आप सभी जानते हैं कि माईगव एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए आप स्पेस क्विज प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं।' सोमनाथ ने आगे कहा कि भूलिएगा नहीं, इस प्रोग्राम में शामिल होकर आप हमें सपोर्ट, इंस्पायर कीजिए और खुद भी इंस्पायर होइए।

क्विज के पहले विजेता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, दूसरे विजेता को 75,000 रुपये और तीसरे को 50 हजार रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही 100 लोगों को 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगले 200 लोगों को 1000 रुपये का प्राइज दिया जाएगा। यह क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है। इसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकेंड में देना होता है। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पूरी जानकारी यहां इस लिंक पर जाकर देखें।