ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

मंगल को अमंगलः सड़क हादसों से दहला उत्तराखण्ड, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 14 की मौत, 36 घायल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-17 11:21:08
Prefer us on
उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों पर मंगलवार की सुबह कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आई। राज्य के टिहरी, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग भीषण सड़क  हादसों में कुल 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए।
मंगल को अमंगलः सड़क हादसों से दहला उत्तराखण्ड, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 14 की मौत, 36 घायल

मंगल को अमंगलः सड़क हादसों से दहला उत्तराखण्ड, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 14 की मौत, 36 घायल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों पर मंगलवार की सुबह कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आई।
  • राज्य के टिहरी, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कुल 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए।
  • कहीं यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी, तो कहीं बोलेरो और मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गए।

देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों पर मंगलवार की सुबह कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आई। राज्य के टिहरी, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग भीषण सड़क  हादसों में कुल 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। कहीं यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी, तो कहीं बोलेरो और मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गए। हादसों के बाद घटनास्थलों पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मिलकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इन हृदयविदारक दुर्घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के समुचित उपचार में कोई कोताही न बरती जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव आर्थिक व प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

गूलर में 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस, नौ की मौत
सबसे भयावह हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी के पास मंगलवार तड़के करीब 4ः30 बजे हुआ। हरिद्वार से चमोली के कर्णप्रयाग जा रही एक यात्री बस गूलर बाजार के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। बस के गिरते ही मौके पर कोहराम मच गया। इस दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से छह की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे की गंभीरता को देखते हुए ढालवाला और एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें भेजी गईं। बचाव दलों ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी बोलेरो, चार ने तोड़ा दम
दूसरा बड़ा हादसा रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र अंतर्गत बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात हुआ। पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस सेवा के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। सीओ रुद्रप्रयाग की मौजूदगी में दुर्गम पहाड़ी और अंधेरे के बीच रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सभी हताहतों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फकोट के बांसकाटल में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
तीसरा हादसा ऋषिकेश के निकट फकोट विकासखंड की दोगी पट्टी स्थित बांसकाटल गांव के पास हुआ, जहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। चारों घायलों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एक ही दिन में हुए इन भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसों पर गहरा शोक प्रकट किया है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →
उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

🕒 2026-11-18 12:19:23पढ़ें →
देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

🕒 2026-11-18 11:50:14पढ़ें →