आखिरी विदाईः पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह! राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से देश ने दी विदाई

Last Farewell: Former PM Dr. Manmohan Singh merged into Panchatatva! The funeral took place with state honours, the nation bid farewell with tears in eyes.

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे। 
वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले करीब एक घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। बता दें कि गुरुवार 26 दिसंबर को पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।