ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः देहरादून-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा प्लास्टिक दानों से लदा कंटेनर, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-04 12:49:24
Prefer us on
राजधानी के देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला चौक के समीप बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां प्लास्टिक के दानों से लदा एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर कार के ऊपर पलट गया।
उत्तराखण्डः देहरादून-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा प्लास्टिक दानों से लदा कंटेनर, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

उत्तराखण्डः देहरादून-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा प्लास्टिक दानों से लदा कंटेनर, पति-पत्नी समेत 4 की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • राजधानी के देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला चौक के समीप बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
  • यहां प्लास्टिक के दानों से लदा एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर कार के ऊपर पलट गया।
  • इस दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों और चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

देहरादून। राजधानी के देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला चौक के समीप बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां प्लास्टिक के दानों से लदा एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर कार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों और चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में छह वर्षीय मासूम बच्चे की जान बच गई, जिसे गंभीर हालत में दून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी 38 वर्षीय मिश्रेष कपूर अपनी 35 वर्षीया पत्नी निशा आनंद कपूर, 63 वर्षीया मां किरण कपूर और 6 वर्षीय बेटे के साथ किसी कार्यवश निजी कार से सहारनपुर गए हुए थे। बुधवार दोपहर जब वे वापस देहरादून लौट रहे थे, तभी दोपहर करीब 3:30 बजे मोहब्बेवाला चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहा प्लास्टिक के कट्टों से भरा भारी कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी आई-20 कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार कंटेनर के भारी मलबे के नीचे पूरी तरह चकनाचूर हो गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम हरकत में आया। सूचना मिलते ही सीओ सदर अंकित कंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन और हाइड्रा मशीनों की मदद से कंटेनर को सीधा कर कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मिश्रेष कपूर, उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर, मां किरण कपूर और कार चालक नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चमत्कारिक रूप से जीवित बचे छह साल के बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कंटेनर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंडः बेशकीमती सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में सौंपने का आरोप! नैनीताल समेत कई जगहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंडः बेशकीमती सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में सौंपने का आरोप! नैनीताल समेत कई जगहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

🕒 2026-11-04 12:42:35
उत्तराखण्डः रामनगर के आपदा प्रभावित चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट में सुनवाई! वन सचिव को तुरंत पोर्टल पर प्रस्ताव अपलोड करने का निर्देश, केंद्र सरकार 3 माह के भीतर ले भूमि पर फैसला

उत्तराखण्डः रामनगर के आपदा प्रभावित चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट में सुनवाई! वन सचिव को तुरंत पोर्टल पर प्रस्ताव अपलोड करने का निर्देश, केंद्र सरकार 3 माह के भीतर ले भूमि पर फैसला

🕒 2026-11-04 12:32:56
उत्तराखण्डः पौड़ी में चार साल की मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार! फूटा जनआक्रोश, SDO को लॉक किया, DFO से धक्कामुक्की! विधायक की गाड़ी घेरी

उत्तराखण्डः पौड़ी में चार साल की मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार! फूटा जनआक्रोश, SDO को लॉक किया, DFO से धक्कामुक्की! विधायक की गाड़ी घेरी

🕒 2026-11-04 11:59:34
BIG BREAKING: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अग्निवीरों का कार्यकाल बढ़ाकर 6 साल किया गया, स्थायी सेवा का भी मिलेगा मौका

BIG BREAKING: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अग्निवीरों का कार्यकाल बढ़ाकर 6 साल किया गया, स्थायी सेवा का भी मिलेगा मौका

🕒 2026-11-04 10:08:18
उत्तराखंड: गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका! एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

उत्तराखंड: गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका! एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

🕒 2026-11-04 09:58:51