स्वदेशी शौर्यः गणतंत्र दिवस पर गरजा राफेल! डेयर डेविल्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कर्तव्य पथ पर दिखी नारी शक्ति

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज कर्तव्य पथ पर सेनाओं ने स्वदेशी की ताकत दिखाई। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर सेनाओं के स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारी शक्ति की तस्वीर दिखी।
डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और 50 एयरक्राफ्ट के फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। इनके अलावा आर्म्ड फोर्सेस, राज्यों और विभागों की 23 झांकियां निकाली गईं। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह वार मेमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार इजिप्ट यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी मुख्य अथिति थे। उनके देश की टुकड़ी ने भी परेड में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी इस बार भगवा-पीले-लाल रंग की राजस्थानी पगड़ी और सफेद मफलर में नजर आए।