गैस कनेक्शन वालों के लिए बड़ी सूचना, e-KYC की आखिरी तारीख 15 अगस्त, चूक गए तो सब्सिडी पर पड़ सकता है असर,बंद हो सकता है कनेक्शन
नैनीताल। HPCL गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कराने की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी e-KYC प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करा लें।
HPCL गैस वितरक की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं की e-KYC निर्धारित तारीख तक पूरी नहीं होगी, उनके गैस कनेक्शन को ब्लॉक किया जा सकता है। इसके अलावा भविष्य में मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के लाभ से भी वंचित होने की स्थिति बन सकती है।
गैस वितरक कैप्टन कपिल शर्मा ने सभी HPCL गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 15 अगस्त से पहले अपनी e-KYC जरूर पूरी करा लें।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता इस सूचना को गंभीरता से लें और अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते e-KYC की प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि गैस कनेक्शन और सरकारी सब्सिडी से जुड़ी किसी संभावित परेशानी से बचा जा सके