बागेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बागेश्वर की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा बागेश्वर के मूल निवासी और वर्तमान आईएफएस अधिकारी डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या को अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार कर सकती है। खास बात यह है कि प्रकाश आर्या की वर्तमान तैनाती भी बागेश्वर जिले में ही है और वह 31 दिसंबर 2026 को यहीं से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई है। स्थानीय स्तर पर उनके नाम को लेकर सकारात्मक चर्चाएं देखी जा रही हैं। वहीं, मौजूदा विधायक के प्रति बढ़ती एंटी-इनकंबेंसी की चर्चाओं के बीच भाजपा के भीतर टिकट बदलाव की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा रहा है। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का फोकस स्पष्ट है कि टिकट वितरण में जीतने की क्षमता यानी ‘विनेबिलिटी’ को ही प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में प्रकाश आर्या का प्रशासनिक अनुभव, बागेश्वर से स्थानीय जुड़ाव और उनकी स्वीकार्यता भाजपा के लिए कितना प्रभावी विकल्प साबित होगी, यह आने वाला समय बताएगा। क्या भाजपा बागेश्वर में नए चेहरे पर दांव लगाएगी या मौजूदा विधायक पर ही भरोसा जताएगी? विधानसभा चुनाव से पहले बागेश्वर की सियासत में यह चर्चा अब दिलचस्प मोड़ ले रही है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः बागेश्वर की सियासत में नए चेहरे की चर्चा! क्या भाजपा खेल सकती है बड़ा दांव? एंटी-इनकंबेंसी की चर्चाओं के बीच टिकट बदलाव के संकेत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 11:09:36
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बागेश्वर की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा बागेश्वर के मूल निवासी और वर्तमान आईएफएस अधिकारी डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या को अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार कर सकती है।

उत्तराखण्डः बागेश्वर की सियासत में नए चेहरे की चर्चा! क्या भाजपा खेल सकती है बड़ा दांव? एंटी-इनकंबेंसी की चर्चाओं के बीच टिकट बदलाव के संकेत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बागेश्वर की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं।
- राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा बागेश्वर के मूल निवासी और वर्तमान आईएफएस अधिकारी डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या को अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार कर सकती है।
- खास बात यह है कि प्रकाश आर्या की वर्तमान तैनाती भी बागेश्वर जिले में ही है और वह 31 दिसंबर 2026 को यहीं से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप
🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल
🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
🕒 2026-11-18 12:19:23पढ़ें →

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच
🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की
🕒 2026-11-18 11:50:14पढ़ें →
