हेलिकॉप्टर हादसाः मनहूस सुबह! हंसी खुशी निकले थे यात्रा पर! पलभर में थम गई छह लोगों की सांसें, मंजर देख सहम उठा हर कोई

Helicopter accident: An unlucky morning! They had set out on a journey happily! Six people lost their lives in a moment, everyone was terrified seeing the scene

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में आज गुरूवार की सुबह मुंबई और आंधप्रदेश के यात्रियों के लिए मनहूस सुबह बनकर रह गयी। उत्तरकाशी में आज एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गयी। हादसे की इस खबर से पूरे प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि ये सभी यात्रा पर थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।  हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं। हेलिकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के थे।

मृतकों की पहचान मुंबई निवासी काला सोनी, विजया रेड्डी, रुचि अग्रवाल, यूपी निवासी राधा अग्रवाल, आंध्र प्रदेश निवासी वेदवती कुमारी और गुजरात निवासी रॉबिन सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे में मस्तू भास्कर घायल बताए जा रहे हैं। इधर हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।