Happy New Year: न्यूजीलैंड में सबसे पहले मना नए साल का जश्न! ऑकलैंड में दिखा अद्भुत नजारा, दुनियाभर में उत्साह

नई दिल्ली। दुनियाभर में नए साल के स्वागत में जश्न मनाया जा रहा है। नए साल के स्वागत के लिए हर तरफ तैयारियां चल रही है। इस बीच थर्टी फस्ट को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड ने सबसे पहले नव वर्ष 2025 का स्वागत किया है। यहां के ऑकलैंड शहर में नए साल 2025 का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया। बता दें कि न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर दुनिया के सबसे पूर्वी हिस्से में स्थित है, जिसके कारण यहां सबसे पहले न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध टावर ‘स्काई टावर’ पर जमकर आतिशबाजी देखी गई। यूं तो दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू होता है। बताया जाता है कि दुनिया के करीब 41 देश भारत से पहले नया साल मनाते हैं।