Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

खुशखबरी! अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता, प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें

Good News! Almora Medical College gets approval, medical seats will increase in the state

Almora। मंगलवार को प्रदेश के मेडिकल छात्रों के लिए एक खुशखबरी आई है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज को आखिरकार मान्यता मिल गई है और इसी सत्र से ही 100 सीटों पर दाखिले भी होंगे जिनमें 85 सीटें राज्य कोटा से होंगी।

 

मालूम हो कि यह मामला 2017 का है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी लेकिन एक मामूली गलती की वजह से इसकी मान्यता की प्रक्रिया अटक गई। अधिकारियों ने फीस जमा करा दी लेकिन ऑनलाइन आवेदन में पूरा फॉर्म नहीं भरा जिसकी वजह से एनएमसी की टीम दौरा करने ही नहीं आई। बाद में जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से गुहार लगाई तब जाकर एनएमसी ने बीते सप्ताह मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।