Awaaz24x7-government

Good Morning India: केंद्रीय मंत्री का ऐलान- 2035 तक भारत के पास होगा अपना स्पेस स्टेशन! AI इंजीनियर सुसाइड केस में पत्नी-सास पर FIR, पुष्पा-2 ने 6 दिन में कमाए 1000 करोड़

Good Morning India: Union Minister's announcement - India will have its own space station by 2035! FIR against wife and mother-in-law in AI engineer suicide case, Pushpa-2 earned Rs 1000 crore in 6 d

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की प्रमुख खबरों और कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। शुरुआत आज की उन खबरों से करते हैं जिनपर सभी की नजर रहेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेंट्रल कैबिनेट की बैठक होगी। 25 नवंबर की बैठक में PAN 2.0 और 3 नए रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। वहीं पूजास्थल कानून (प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट- 1991) की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आरोप है कि यह कानून हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख समुदाय के खिलाफ है।

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। 2040 तक एक भारतीय को चांद पर भेजने की योजना है। जितेंद्र सिंह के मुताबिक, 2026 तक गगनयान मिशन के तहत पहला भारतीय एस्ट्रोनॉट स्पेस में जाएगा। गगनयान भारत का पहला ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन है। 

इधर महाराष्ट्र के परभणी में अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के विरोध में बंद बुलाया गया था। इस दौरान भड़की हिंसा में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। परभणी से लगे हिंगोली में भी हिंसा हुई। दरअसल, एक आरोपी ने 10 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर स्मारक में संविधान की प्रतिकृति तोड़ने की कोशिश की थी।

उधर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ढाका से भारत के त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च निकाला। इसे त्रिपुरा चलो अभियान नाम दिया गया था। भारत ने हालात देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उधर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, 'हम चाहते हैं कि भारत और बांग्लादेश आपसी विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।'

इधर इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म पुष्पा-2 ने 6 दिन में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए कमाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सबसे तेजी से इस कमाई तक पहुंचने वाली भारतीय फिल्म है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली-2 के नाम था, जिसने 10 दिन में हजार करोड़ कमाए थे। पुष्पा-2 ने ओपनिंग डे पर 294 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

इधर बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में उसकी पत्नी और सास समेत 4 लोगों पर FIR हुई है। अतुल ने इन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 9 दिसंबर को सुसाइड किया था। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में 1 लाख 71 हजार सुसाइड केस सामने आए। इनमें 1.22 लाख पुरुष और 48 हजार महिलाएं थीं। 83 हजार शादीशुदा पुरुषों ने सुसाइड किया था, जो कि कुल सुसाइड का 67% है। इस साल 30 हजार शादीशुदा महिलाओं ने भी आत्महत्या की थी।

अब उत्तराखण्ड की प्रमुख खबरों पर नजर डालते हैं। शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्याल का तबादला करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब शासन में खेल विभाग और डाइरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी।

इधर राज्य कर विभाग की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार में आयरन स्क्रैप फर्मों पर छापा मारकर 12 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) फर्जीवाड़ा पकड़ा। स्क्रैप कारोबारी बिना खरीदारी के ही फर्जी बिल बनाकर आईटीसी का लाभ ले रहे थे। कार्रवाई के दौरान स्क्रैप कारोबारियों ने गलती स्वीकार कर 60.50 लाख रुपये जमा किए।