गुड़ मॉर्निंग इंडिया: पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त खातों में करेंगे ट्रांसफर! उत्तराखंड और हरियाणा में हुई ओमिक्रोन कि एंट्री
नमस्कार दोस्तो, गुड़ मॉर्निंग इंडिया के साथ हम एक बार फिर आपके सामने प्रस्तुत हैं। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिन में दूसरी बार वाराणसी आएंगे। बता दें कि एक महीने में वह छठी बार यूपी का दौरा करेंगे। वहीं आज पीएम मोदी किसान सम्मान निधि के तहत 10वीं किस्त किसानों के खातों में करेंगे ट्रांसफर। उधर 5G नेटवर्क के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज होगी। वहीं पूर्व PM चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर आज मनेगा राष्ट्रीय किसान दिवस।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया है। मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल कब्जाया बल्कि इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर फिनिश किया। वहीं, पाकिस्तान चौथे पायदान पर रही।
उधर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री अब उत्तराखंड और हरियाणा में भी हो चुकी है। बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून में एक, हरियाणा के पानीपत में 2, करनाल-फरीदाबाद में एक-एक केस सामने आए हैं। अब 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के कुल 254 केस हो गए हैं।
वहीं आयकर विभाग (IT) ने बुधवार को चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों शाओमी, वनप्लस और ओप्पो के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, कॉर्पोरेट दफ्तर, गोदामों और मैन्यूफैक्चरर्स के यहां छापा मारा। कर चोरी में यह कार्रवाई दिल्ली-NCR समेत देश के 15 राज्यों में की गई है।
उत्तराखंड कि खबरों कि बात करें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 30 दिसंबर को एमबी इंटर कालेज में सभा की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी गुरुवार 23 दिसंबर को शहर में रहेंगे। सभास्थल का निरीक्षण करने के साथ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे!
वहीं उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। सड़कें पाला जमने के कारण सफर के लिए खतरनाक हो गई हैं। मैदानों में चटख धूप के बीच तापमान बढ़ने से ठंड से फौरी राहत मिली है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। उधर, कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात होने से कड़ाके की ठंड जारी है।