Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: ओमिक्रोन ने बढ़ाई टेंशन! फरवरी तक आ सकती है तीसरी लहर, उत्तराखंड में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप

Good Morning India: Omicron raises tension! Third wave may come by February, severe cold and cold wave outbreak in Uttarakhand

नमस्कार दोस्तो आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग न्यूज़ में आपका स्वागत है। आईये दिन कि शुरुआत के साथ आज कि प्रमुख खबरों पर नजर डाल लें। सबसे पहले आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा जाएंगे। इस दौरान वह गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होंगे।उधर यूपी में भाजपा जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेगी। इस यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे।वहीं आज कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी के दौरे पर जाएंगी। 
अब अभी तक कि बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। देश में ओमिक्रॉन के 30 नए केस मिले हैं। इनमें महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में 6, केरल में 4 और तेलंगाना में 12 संक्रमितों की पहचान हुई। देश में अब ओमिक्रॉन के मरीजों की 143 हो गई है। सबसे ज्यादा 48 केस महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20 और राजस्थान में 17 मरीज मिले हैं। इस बीच WHO ने कहा है कि ओमिक्रॉन के केस डेढ़ से तीन दिनों में डबल हो रहे हैं।
सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यूपी के रहने वाले इस युवक ने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने की कोशिश की और वहां रखी श्रीसाहिब (कृपाण) उठा ली थी। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। घटना के वक्त यहां शाम को किया जाने वाला श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा था।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के 4 बड़े नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापे की कार्रवाई हुई है। लखनऊ में अखिलेश के एक और करीबी अरबपति कारोबारी राहुल भसीन के घर भी 12.30 बजे IT टीम पहुंची।
उत्तराखंड कि खबरों की बात करें तो यहां मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी ने ठंडक बड़ा दी है। मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना हुवा है। तराई में घना कोहरा छाया हुवा है।